फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पूर्व सरपंच समेत बेटे व भतीजों पर हमला

Tue, 05 Nov 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। चंगनौली गांव में खेत में पानी घुसने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने गांव के पूर्व सरपंच हरपाल सिंह, उसके भतीजों, बेटे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। थाना बिलासपुर पुलिस ने गांव के 10 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में पूर्व सरपंच हरपाल सिंह ने बताया कि उसके खेतों के पास गांव के मनप्रीत के खेत लगते हैं। उसका नौकर खेतों में पानी दे रहा था। उसके खेत से पानी मनप्रीत के खेत में निकल गया। मनप्रीत ने उसके नौकर सुखदेव को इसे लेकर गालियां देनी शुरू कर दी। नौकर ने घर आकर इस बारे में उन्हें बताया। हरपाल सिंह ने कहा कि इस बारे जब वह मनप्रीत से पूछने गया तो वह उसे गालियां देने लगा।
विज्ञापन

अगले दिन जब हरपाल अपने ताया के लड़के जसबीर सिंह के साथ बाइक पर खेत में जा रहा था तो मनप्रीत, दवेंद्र, गुरजिंद्र व उसके भाई ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। वह दोनों अपनी बाइक तेजी से चलाते हुए गांव के ही एक घर में घुस गए। मामला शांत होता अपने खेत में पहुंच गए। खेत में उसका भतीजा कृष्ण, राजेश, लड़का विक्रांत खेत में पहले ही काम कर रहे थे।
विज्ञापन

उसी समय मनप्रीत, लवनीत, दिलबाग, जगमीत, गुरुविंद्र, परमजीत, दवेंद्र, कमलजीत सिंह, गुरजिंद्र व जसबीर अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गए। आरोपियों ने गंडासी, डंडे व सरिये से उन पर हमला कर दिया। हमले में पूर्व सरपंच, उसका बेटा विक्रांत, भतीजा कृष्ण व राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी राय सिंह ने केस दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें