फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर हमला, जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप

Thu, 12 Feb 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी की गुलाब नगर कॉलोनी में कहासुनी के बाद घर में घुसकर युवक से मारपीट करने और जातिसूचक शब्द बोलने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लवप्रीत, विनीत राणा सहित आठ अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुलाब नगर निवासी मनीष कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे वह कॉलोनी में किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी कॉलोनी के ही लवप्रीत उर्फ लव और उसके साथी विनीत राणा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मनीष के अनुसार वह किसी तरह आरोपियों से बचकर अपने घर पहुंच गया, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए घर में घुस आए और वहां भी उसके साथ मारपीट की। जब परिजन उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की और जातिसूचक शब्द कहे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें