फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता जीते 12 स्वर्ण सहित 22 पदक

Sun, 23 Jun 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



छछरौली। राजीव गांधी खेल परिसर में शनिवार को जिलास्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता छछरौली स्पोर्ट्स क्लब की ओर से करवाई गई। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया। कोच रमनजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस दौरान प्रतियोगिता में छछरौली स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी छाए रहे। स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने कुल 12 स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम जिले में रोशन किया। विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। क्लब के जिन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते उन्हें न्यू लाइट स्कूल छछरौली के मुख्य अध्यापक जगपाल सिंह ने 500-500 रुपये देकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दीपक अग्रवाल, पूजा अग्रवाल व रुचि गर्ग ने अपने स्वर्गीय पिता एवं भूतपूर्व जिला बागवानी अधिकारी डॉ. सतपाल अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर खिलाड़ियों को फल व जूस वितरित किया। स्पोर्ट्स क्लब प्रधान संजीव सैनी, सूबेदार मेजर मदन मोहन लाल, राजेंद्र बहल, जगपाल सिंह, राजेश, कोच रमनजीत सिंह छछरौली, कोच अमित राणा रादौर, कोच पदम राणा, कोच मलखान शर्मा यमुनानगर, कोच नायाब सिंह साढौरा, पंकज गर्ग और कोच सुखविंद्र सिंह बिलासपुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें