फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एथलेटिक्स स्पर्धा में साढौरा के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक

Mon, 24 Aug 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता रादौर में करवाई गई। इस प्रतियोगिता में साढौरा की एनएस रनिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक जीते।
खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों की दौड़ स्पर्धाओं में दमखम दिखाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। विजेता खिलाड़ी 29 व 30 अगस्त में करनाल के कर्ण स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-18 आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अतुल ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-16 की 60 मीटर दौड़ में मुस्कान ने पहला स्थान पाया। वहीं, अंडर-18 की 200 मीटर दौड़ में सलोनी ने पहला स्थान पाया। इसी तरह अंडर-14 की 60 मीटर दौड़ में राधिका ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया।
अंडर-14 आयु वर्ग की 60 मीटर दौड़ में शगुन प्रीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-16 की 60 मीटर दौड़ में निशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से अकादमी और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस दौरान कोच नायब सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी 29 और 30 अगस्त को करनाल के कर्ण स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर भी क्षेत्र के खिलाड़ियों का प्रदर्शन और भी बेहतरीन रहेगा। क्षेत्र के खिलाड़ी प्रदेश में जिले का नाम रोशन कर लौटेंगे।

प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें