संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कैलाश चंद्रा पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। मीट में विद्यार्थियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बनाना रेस में अथर्व शर्मा प्रथम, शिवाजी द्वितीय और दक्ष तृतीय रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के ओलंपिक ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया और खेल भावना, निष्पक्षता व अनुशासन बनाए रखने की शपथ ली। फ्रेंडशिप रेस में अरहम, रक्षित ने पहला, माहिर व अव्यान ने दूसरा और प्रभनूर व आध्या ने तीसरा स्थान हासिल किया।
यूकेजी लड़कों की बैक रेस में चिराग शर्मा ने पहला, लक्ष्य ने दूसरा और प्रिंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की बैक रेस में सृष्टि वर्मा प्रथम, मानवी चंद्रा द्वितीय और मनप्रीत कौर तृतीय रहीं। लड़कों की थ्री लेग रेस में मनवीर व इशांत की जोड़ी प्रथम, आशीष व ईशान की जोड़ी द्वितीय और राघव व रियान की जोड़ी तृतीय रही।
लड़कियों की थ्री लेग रेस में अनाया व ऐश्वर्या प्रथम, रुहानी व गुरलीन द्वितीय और अचिंत व देविका तृतीय रहीं। बाधा दौड़ में प्रभनूर ने पहला, अरहमा ने दूसरा और अव्यान ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की लेमन एंड स्पून रेस में सुमायरा प्रथम, आराध्या द्वितीय और यशप्रीत तृतीय रहीं। क्रिकेट बॉल थ्रो में रियान प्रथम, आशीष द्वितीय और ईशान तृतीय रहे।
कार्यक्रम में माताओं, पिताओं, शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों के लिए भी मनोरंजक दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गईं। मुख्य अतिथि एमएलएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य एसके नरूला ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या कंवलप्रीत कौर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। समापन पर विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया।
विजेता खिलाडि़यों के साथ मुख्य अतिथि व अन्य। संस्थान