फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जरूरतमंद 13 कन्याओं का कराया गया सामूहिक विवाह

Sun, 29 Nov 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देतीं विधायक व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। सद्गुरु रविदास कुटिया ढलौर की ओर से 13 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
साढौरा की विधायक रेनू बाला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य मास्टर अमर सिंह नंदगढ़, प्रतापनगर से विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. अशोक कश्यप, सिंचाई विभाग के एक्सईएन संदीप कुमार, समाजसेवी नंद लाल, समाजसेवी हरीश गुर्जर और विशाल सिंगला जग्गी विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे।
विज्ञापन

विधायक रेनू बाला ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह करवाने से बड़ा पुण्य का कार्य कोई दूसरा नहीं हो सकता। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए नवविवाहित जोड़ों को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि समाज के सक्षम और सामर्थ्यवान लोगों को जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक एकता और आपसी सहयोग का उदाहरण हैं। इसमें सभी कन्याओं के विवाह की व्यवस्था सामाजिक सहयोग से की गई। संत आशीष दास महाराज ने बताया कि सद्गुरु रविदास कुटिया की ओर से अब वार्षिक उत्सव भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सामर्थ्यवान लोगों से जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह में बढ़-चढ़कर सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें