संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। अनाज मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों और मजदूरों के लिए अटल कैंटीन खोली गई है। कैंटीन में महज 10 रुपये में उन्हें भरपेट भोजन मिलेगा। अटल कैंटीन का शुभारंभ वीरवार को व्यासपुर के एसडीएम जसपाल गिल ने किया। पहले दिन कैंटीन में 150 लोगों ने व्यंजनों का स्वाद चखा।
एसडीएम ने भी किसानों एवं आढ़तियों के साथ बैठकर कैंटीन में बना भोजन का स्वाद लिया। एसडीएम गिल ने कहा कि किसानों, मजदूरों को सस्ता और अच्छा भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साढौरा अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन खोली गई है। 10 रुपये में किसानों और मजदूरों की चार रोटी, दो सब्जी व चावल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लस्सी के लिए अलग से रेट निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह कैंटीन किसानों और श्रमिकों को स्वच्छ, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएगी। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कैंटीन का संचालन करेंगी।
इससे न केवल किसानों और मजदूरों को सस्ती दरों पर भोजन मिलेगा, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का भी अवसर मिलेगा। मार्केट कमेटी सचिव विशाल गर्ग ने बताया कि इस कैंटीन से सभी मजदूर व किसानों को लाभ होगा। अटल कैंटीन में 10 रुपये प्रति थाली के हिसाब से भोजन दिया जाएगा।
इसमें 15 रुपये प्रति थाली का खर्च हरियाणा राज्य विपणन बोर्ड वहन करेगी। गेहूं के सीजन में मंडी में कार्य करने वाले मजदूरों व किसानों के लिए यह बहुत लाभकारी योजना है। इस अवसर पर जिला इंफोर्समेंट अधिकारी ईश्वर राणा, छछरौली मार्केट कमेटी सचिव ऋषिराज, कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र शर्मा व खंड कार्यक्रम अधिकारी धर्मबीर सिंह उपस्थित रहे।
मार्केट कमेटी सचिव विशाल गर्ग ने बताया कि इस कैंटीन से सभी मजदूर व किसानों को लाभ होगा। अटल कैंटीन में 10 रुपये प्रति थाली के हिसाब से भोजन दिया जाएगा। इसमें 15 रुपये प्रति थाली का खर्च हरियाणा राज्य विपणन बोर्ड वहन करेगी। मजदूरों व किसानों के लिए यह बहुत लाभकारी योजना है। इस अवसर पर जिला इंफोर्समेंट अधिकारी ईश्वर राणा, छछरौली मार्केट कमेटी सचिव ऋषिराज, कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र शर्मा व खंड कार्यक्रम अधिकारी धर्मबीर सिंह उपस्थित रहे।