फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जंपर जोड़ते समय करंट से असिस्टेंट लाइनमैन की मौत

Thu, 30 Apr 2026 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मुकेश। फाइल फोटो
विज्ञापन
जगाधरी। क्षेत्र के मुखर्जी पार्क स्थित फीडर पर कार्य करते समय बुधवार को करंट लगने से असिस्टेंट लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव माली माजरा निवासी 42 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत बिजली निगम में कार्यरत मुकेश कुमार अपने सहकर्मी गणेश के साथ मुखर्जी पार्क स्थित ट्रांसफार्मर में खराबी आने परबदलने पहुंचा था। दोनों कर्मचारियों ने नियमानुसार परमिट लेकर कार्य शुरू किया। जंपर लगाने पर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसी दौरान मुकेश दोबारा जंपर जोड़ने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा, तभी अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई और वह करंट की चपेट में आ गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें