सहायता राशि प्रदान करते पीएनबी के चीफ मैनेजर व कर्मचारी। स्वयं
यमुनानगर। पंजाब नेशनल बैंक ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पीएनबी अर्पण नाम से नई योजना प्रारंभ की है। इस योजना के अंतर्गत 30,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता दिवंगत रिटायर्ड कर्मचारी के परिवार को प्रदान की जाएगी। यह सहायता मृत्यु की सूचना मिलने के 72 घंटे के भीतर दी जाएगी। चीफ मैनेजर सुभाष चंद ने दिवंगत धर्मपाल कमल की पत्नी नसीब कौर को 30,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। यह जानकारी आल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन की यमुनानगर सर्कल कार्यकारिणी के सर्कल प्रेजिडेंट चमन लाल ने दी। संवाद