फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कर्मचारी के परिवार को दी मदद

Fri, 07 Nov 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सहायता राशि प्रदान करते पीएनबी के चीफ मैनेजर व कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। पंजाब नेशनल बैंक ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पीएनबी अर्पण नाम से नई योजना प्रारंभ की है। इस योजना के अंतर्गत 30,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता दिवंगत रिटायर्ड कर्मचारी के परिवार को प्रदान की जाएगी। यह सहायता मृत्यु की सूचना मिलने के 72 घंटे के भीतर दी जाएगी। चीफ मैनेजर सुभाष चंद ने दिवंगत धर्मपाल कमल की पत्नी नसीब कौर को 30,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। यह जानकारी आल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन की यमुनानगर सर्कल कार्यकारिणी के सर्कल प्रेजिडेंट चमन लाल ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें