रादौर। बकाना रोड पर अज्ञात युवकों ने बाइक चालक का रोककर उससे मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। गांव बकाना निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अंबाला कैंट में निजी कंपनी में काम करता है। वह 31 जनवरी की शाम छुट्टी कर घर लौट रहा था। मंधार स्थित ईंट भट्टे के समीप पांच युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। एक युवक ने कांच की बोतल से उसके मुंह पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर व गाल पर चोटें आईं हैं। मारपीट के बाद आरोपी युवक भाग निकले। संवाद