फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सफेदे के पेड़ काटकर चोरी, गांव के सरपंच पर आरोप

Mon, 10 Feb 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। नगली 32 गांव की विवादित जमीन से सफेदे के पेड़ चोरी करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच की मिलीभगत से यह पेड़ काटे गए हैं। यहां पर लगभग 200 पेड़ लगे थे, जिनकी कीमत लाखों रुपये हैं। इस संबंध में बीडीपीओ को जानकारी दी गई है।
ग्रामीण इरफान, रफाकत, गुलाम दीन, इस्लाम व जमील का कहना है कि गांव के ऊपर वाले बांध पर आधा एकड़ जमीन है। पंचायत इस जमीन पर अपना कब्जा बता रही है। यहां पर सफेदे के पेड़ लगे थे। लाखों रुपये कीमत के यह पेड़ चोरी कर लिए गए। शुक्रवार को यह पेड़ काटे गए। शनिवार को इस बारे में सरपंच अहमद अली को बताया गया। उन्होंने संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस जमीन पर विवाद चल रहा है। गांव के ही जाहिद हसन ने जनवरी 2017 में स्टे लिया था। तभी से इस जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बना हुआ है। सरपंच अहमद अली का कहना है कि उनके ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं वे बेबुनियाद हैं। उन्हें पेड़ काटे जाने की सूचना मिली है।
विज्ञापन

इस बारे में बीडीपीओ को जानकारी दे दी गई है। बीडीपीओ कार्तिक चौहान का कहना है कि सरपंच के माध्यम से पंचायती जमीन से पेड़ काटे जाने की जानकारी मिली है। मौके का निरीक्षण कर पेड़ों की संख्या का आकलन किया जाएगा। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें