1. मटेरियल : माइल्ड स्टील
2. डिजाइन : वायुगतिकी : छत्र की डिस्क को वर्टिकल की जगह एंगुलर रखा गया है। विंड प्रेशर को कम करने के लिए। छेदी शीट का भी प्रयोग किया है। इससे भी विंड प्रेशर और भी कम हो जाएगा।
3. कांसेप्ट : अष्टकोणीय छत्र में आठ शुभ संकेतों का एक पवित्र संयोजन है। हर एक भाग एक चिन्ह् को दर्शाता है। यहां बौद्ध धर्म में आठ शुभ प्रतीकों, अंतहीन गांठ, कमल ध्वज, पहिया, कलश, दो मछली, छत्र, शंख का क्रमिक क्रम है।
4. विशिष्टता : छत्र की ऊंचाई 61 फीट और हल्के स्टील में लगभग 1.8 टन वजन है। छत्रावली 14 फीट, 10 फीट और 5 फीट व्यास की 3 डिस्क संरचना है।
5. रंग : सुनहरा रंग अध्यात्म को दर्शाता है और सफेद रंग पवित्रता और शांति का प्रतीक है।
6. तकनीकी परामर्श : विशाल स्मारक को बनाने में टेक्निकल इनपुट्स कमल इंजीनियरिंग के अनिल कुमार गद्द ने दिए हैं। उन्होंने बताया इस ड्राइंग को तैयार करने में एक साल का समय लगा।