फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम के सेवक को पीट नीचे गिराकर चढ़ाई बाइक, 15 हजार व गहने लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कपाल मोचन में स्थित एक आश्रम के सेवक पर कुछ युवकों ने डंडों व रॉड से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसे नीचे गिराकर बाइक चढ़ा दी। जब उसे बचाने के लिए एक सेविका आगे आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। हमलावर इस दौरान उनके पास से 15 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, सोने की बालियां लूट कर फरार हो गए। बिलासपुर थाना पुलिस ने मामले में एक युवक को नामजद करते हुए छह-सात अन्य के खिलाफ मारपीट, लूट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू का दी है।
विज्ञापन

कपाल मोचन के शिव शक्ति कपालेख महादेव आश्रम के सेवक दूध नाथ ने बताया कि वह आश्रम में काफी समय से रह रहा है। एक सितंबर को आश्रम में कई सेवक ठहरे हुए थे। रात 10 बजे के करीब उसके मुख्य गेट की किसी ने घंटी बजाई। घंटी की आवाज सुनकर वह गेट खोलने के लिए आया। गेट खोलकर जब वह बाहर आया तो उसने देखा कि गांव अहड़वाला निवासी अंकित वहां खड़ा था। उसे देख आरोपी ने इशारा कर छह-सात अज्ञात युवकों को मौके पर बुला लिया। आरोपी युवकों ने आते ही डंडे, लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने उसे नीचे गिराकर जमकर मारपीट की। इस दौरान दो युवकों ने उस पर बाइक चढ़ा दी। जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आश्रम की सेविका मौके पर पहुंची और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। शोर सुनकर आश्रम में सो रहा कैल निवासी हुकम चंद उठ गया। उसे आता देख आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने उसके पास से 15 हजार रुपये, सोने की अंगूठी व सेविका के कानों से सोने की बालियां लूट ली। पुलिस ने दूधनाथ की शिकायत पर आरोपी अंकित को नामजद करते हुए छह-सात अन्य युवकों पर मारपीट, लूट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें