फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेल प्रतियोगिता में अशोका सदन बना ओवरऑल विजेता

Sun, 23 Nov 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को 37वां खेलोत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की अंतर सदन खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई।
कार्यक्रम में डीएसपी रजत गुलिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हनुमान चालीसा का पाठ कर विद्यार्थियों ने वातावरण राममयी बना दिया। प्रतियोगिता में अशोका सदन ओवरऑल विजेता चुना गया। शिवाजी सदन का कुशाल और गौतम सदन की अनामिका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। प्रतियोगिता में चार गुणा 100 रिले, रिंग बैलेंस, नींबू चम्मच दौड़, पैदल कुर्सी दौड़ करवाई गई। प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा पदक जीतकर अशोका सदन पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें