फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: झगड़े की रंजिश में आशीष ने संकेत पर चलाई थी गोली

Thu, 13 Feb 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कार सवार युवकों पर फायरिंग करने के बाद हमलावर की ओर से आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तीन माह पहले मृतक युवक का घायल के साथ जगाधरी के एक स्कूल के सामने झगड़ा हुआ था। इससे वह रंजिश रख रहा था। तीन-चार दिन से वह सोशल मीडिया पर धमकी दे रहा था।
डीएसपी राजेश कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मंगलवार शाम को मॉडल टाउन में डेंटल अस्पताल के पास कार सवार चार युवकों पर फायरिंग हुई थी। इसमें एक युवक संकेत निवासी सेक्टर-18 तीन गोली लगने से घायल हो गया था। उसे हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। एक्टिवा सवार हमलावर की पहचान आशीष निवासी माजरी थाना छप्पर के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

वह वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया था। पुलिस ने आशीष का पीछा किया था। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो आशीष ने छप्पर थाने से कुछ आगे सारन गांव के जंगल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव के पास से एक पिस्टल और 20 कारतूस बरामद की। डीएसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आशीष शिक्षा विभाग में मृतक आश्रित कोर्ट से भर्ती हुआ था।
वर्तमान में वह सरस्वती नगर के बीईओ कार्यालय में तैनात था। आशीष का करीब तीन माह पहले संकेत और उसके साथियों के साथ विवाद हुआ था। संकेत के साथियों ने उसकी पिटाई कर दी थी। जिससे वह रंजिश रखता था। मंगलवार को संकेत अपने साथी तमीस, रितिक व रोबिन के साथ मॉडल टाउन में कार में बैठा था।
विज्ञापन

वहां पर आशीष ने उस पर फायरिंग की थी। आशीष ने चार राउंड फायरिंग की थी। तमीस की शिकायत पर उसके खिलाफ शहर थाना यमुनानगर में केस दर्ज किया गया। आशीष ने हाइवे पर बने एक रेस्टोरेंट से कार भी लूटी थी। इसका केस छप्पर थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक्टिवा और कार भी बरामद कर ली हैं। पुलिस ने आशीष के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम में एक गोली लगी होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें