फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गैंगवार में युवक पर हुई थी फायरिंग

Thu, 13 Feb 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाल छप्पर में युवक पर हुई फायरिंग की वारदात में नया मोड़ आया है। जिस युवक पर फायरिंग हुई थी, उसे एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि गैंगवार के चलते उन पर फायरिंग हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी राजस्थान के देवली में हत्या के मामले में वांछित चल रहा है। पुलिस दोनों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
डीएसपी राजेश कुमार के मुताबिक मंगलवार को बाल छप्पर निवासी गुरप्रीत ने शिकायत दी थी उस पर कुछ युवकों ने फायरिंग की है। उस मामले की जांच की जा रही थी। जांच में पुलिस को एक इनपुट मिला था। इसके बाद पुलिस ने गुरप्रीत और उसके एक अन्य साथी जसदीप उर्फ दीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तीन पिस्तौल, पांच मैग्जीन और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

आरोपी गुरप्रीत और जसदीप एक गिरोह के लिए काम करते हैं। दोनों पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। जसदीप एक पैर से दिव्यांग है। गुरप्रीत पर चुनाव में एक व्यक्ति पर फायरिंग करने के आरोप थे। जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था। वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। वहीं जसदीप का भी आपराधिक रिकार्ड है।
विज्ञापन

पूछताछ में जसदीप ने राजस्थान के देवली में अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या करने की बात कबूल की है। जिसे तस्दीक किया जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि दोनों को किसी वारदात को अंजाम देने वाले थे। दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जिससे उनके गैंग और अन्य साथियों के बारे में पता किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें