फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती के साथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई व मां को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की में एक युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी विक्रांत उर्फ बग्गा को नामजद करते हुए चार-पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी युवती ने फर्कपुर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि रात दो बजे वह अपने घर पर सोई हुई थी। इस दौरान हमीदा निवासी विक्रांत उर्फ बग्गा उनके घर में घुस गया। आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके शोर मचाने पर उसकी मां व भाई जाग गए। उन्हें आता देखकर आरोपी भाग गया। उसके बाद आरोपी अपने चार पांच अन्य साथियों के साथ उनके घर दोबारा आया और उन पर हमला कर दिया। जिससे वह उसका भाई व मां घायल हो गए। इस दौरान आरोपी उसके गले से सोने की चेन भी छीन कर ले गया। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए चार पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि आरोपी विक्रांत उर्फ बग्गा पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। जो कोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें