फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 100 मीटर दौड़ में आर्यवीर प्रथम

विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता के विजेत प्रतिभागियों के साथ खुशी का इजहार करते ​शिक्षक। स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल व्यासपुर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में छोटे बच्चों के लिए लेमन एंड स्पून रेस, रस्साकशी, 100 मीटर दौड़, सैक रेस और थ्री लेग रेस सहित विभिन्न मुकाबले करवाए गए। 100 मीटर दौड़ में आर्यवीर पंजेटा ने प्रथम, प्रियांशु व नवनीत ने द्वितीय और क्रियांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक विकास को बढ़ावा देना रहा। वहीं लेमन रेस में वरदान प्रथम, अयान जोहर द्वितीय और दक्ष तृतीय रहे। लड़कों की थ्री लेग रेस में अनुज और शिवांश की जोड़ी प्रथम, मान्विक और मानव की जोड़ी द्वितीय तथा नमन और रुद्राक्ष की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के प्रिंसिपल सुबे सिंह पंजेटा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मसम्मान और धैर्य के साथ संघर्ष करने की भावना विकसित होती है। उपप्रधानाचार्य नितेश पंजेटा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से मजबूत बनाना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें