फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सढूरा और गोलनी की टीमों ने मारी बाजी

विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव में जौहर दिखाते प्रतिभागी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सांसद नवीन जिंदल की ओर से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में चल रहे सांसद खेल महोत्सव 2.0 के तहत रादौर विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिताओं में ग्रामीण क्षेत्र के लड़कों और लड़कियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंतिम दिन विभिन्न खेलों में 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
पुरुष वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में हंटर-11 सढूरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में सारन की टीम विजेता रही। कबड्डी में एससीएएए कुंजल ने बाजी मारी। फुटबॉल में रेलवे वर्कशॉप फुटबॉल क्लब ने पहला स्थान हासिल किया। हॉकी में हॉकी नर्सरी की टीम विजेता बनी, जबकि टग ऑफ वार में सढूरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल में गोलनी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। फुटबॉल में दामला खेल नर्सरी की टीम विजेता रही। कबड्डी में लक्ष्मीबाई क्लब गोलनी ने बाजी मारी। हॉकी में हॉकी नर्सरी कांजनू की टीम प्रथम रही, जबकि टग ऑफ वार में खजूरी की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता समापन पर चेयरमैन धर्म सिंह बंचल, चेयरमैन पम्मी खेड़की और सतीश चौधरी सहित अन्य लोगों ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन देना है। इस दौरान एसडीएम नरेंद्र कुमार, डॉ. प्रीती गर्ग, रानी सैनी, धर्म सिंह, रूपेंद्र मल्ली, पम्मी खेडकी, हैप्पी खेडी, हरपाल, अमित कांबोज, राजीव आर्य, सलिंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें