फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नोहनी गांव के बेटे आर्यन ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 24 Feb 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आर्यन का स्वागत करते एसपी कमलदीप गोयल। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नोहनी गांव निवासी आर्यन ने इंडोनेशिया में आयोजित इंडो-इंडोनेशिया बाल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज में स्वर्ण पदक जीतकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। 3 फरवरी से 19 फरवरी तक चली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में आर्यन ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने इसे यमुनानगर के लिए गौरव का क्षण बताया। स्वर्ण पदक जीतने के बाद आर्यन ने यमुनानगर पहुंचकर एसपी कमलदीप गोयल से उनके कार्यालय में भेंट की। एसपी ने आर्यन को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल होती है। उन्होंने आगे भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा नेता जगदीश मैहरमपुर और कर्मचंद रटोली ने प्रदेश सरकार से खिलाड़ियों को नौकरी देने की नीति के तहत आर्यन को सम्मानजनक सरकारी नौकरी देने की मांग की। कार्यक्रम में सत जैन दास, सुशील कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आर्यन के पिता रजनीश कुमार गांव में दुकानदार हैं, जबकि माता पूनम गांव के सरकारी स्कूल में अध्यापिका हैं।
आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार, मार्गदर्शक सुशील कुमार और भारतीय बाल बैडमिंटन महासंघ के सचिव आशुतोष राणा को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और प्रोत्साहन से ही वह यह मुकाम हासिल कर सके हैं।
विज्ञापन

आर्यन ने भविष्य में भी देश के लिए और पदक जीतने का संकल्प जताया। यमुनानगर पहुंचने पर साहा चौक से लेकर नोहनी गांव तक उनका जोरदार स्वागत किया गया। गाड़ियों और मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और फूलमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। बेटे की स्वर्णिम सफलता से माता-पिता खुशी से गदगद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें