फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आर्य कन्या स्कूल ने जीती बॉस्केटबॉल ट्रॉफी

Mon, 23 Nov 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता के दौरान मैच में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को जिलास्तरीय वरिष्ठ पुरुष एवं महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप कराई गई। पुरुष वर्ग में जगाधरी रेलवे वर्कशॉप की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में मेजबान आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 15 और महिला वर्ग की 10 टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चार से छह दिसंबर को हिसार में होने वाली राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से कराई गई।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के मुकाबलों में जगाधरी रेलवे वर्कशॉप की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। यूबीए क्लब की टीम दूसरे और साढौरा की टीम तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम पहले स्थान पर रही। खालसा कॉलेज की टीम को दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप की टीम को तीसरा स्थान मिला।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। टीमों ने बेहतर तालमेल, आक्रामक खेल और मजबूत रक्षात्मक रणनीति के दम पर एक-दूसरे को चुनौती दी। खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए मुकाबलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन सचिव डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को चयन का आधार बनाया गया है। चयनित खिलाड़ी हिसार में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण, उपाध्यक्ष राजेश बजाज, संयुक्त एवं आयोजन सचिव विशाल सिंह तथा कार्यकारी सदस्य एवं तकनीकी प्रमुख ऋषभ बत्रा उपस्थित रहे।

बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता के दौरान मैच में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद

बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता के दौरान मैच में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें