रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोबोटिक्स की ओर से एक एक्सपर्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। एआई प्लस आईओटी प्लस रोबोटिक्स : स्मार्ट सिस्टम्स का भविष्य विषय पर आयोजित इस व्याख्यान में इंजीनियर देवांश राघव ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और रोबोटिक्स मिलकर ऑटोमेशन, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक अनुप्रयोगों को नई दिशा दे रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के फैकल्टी सदस्यों ने किया था। संवाद