फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अनाज मंडियों में 298982 मीट्रिक टन गेहूं की आवक

Mon, 20 May 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की सभी अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद चल रही है तथा सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद निर्धारित मानदंडों के अनुसार सुचारू रूप से 2275 रुपये प्रति क्विंटल की जा रही है। चालू रबी सीजन के दौरान 18 मई तक जिला की विभिन्न अनाज मंडियों में कुल 298982 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। यह जानकारी डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 106269 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 164345 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन द्वारा 28368 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। चालू रबी सीजन में 19 मई 2024 तक जिला की बिलासपुर अनाज मंडी में 28756 मीट्रिक टन गेहूं, छछरौली मंडी में 37616 मीट्रिक टन गेहूं, गुमथला राव मंडी में 7813 मीट्रिक टन गेहूं, जगाधरी मंडी में 42457 मीट्रिक टन गेहूं, जठलाना मंडी में 5541 मीट्रिक टन गेहूं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं खारवन मंडी में 5315 मीट्रिक टन गेहूं, प्रताप नगर मंडी में 50807 मीट्रिक टन गेहूं, सरस्वती नगर में 38991 मीट्रिक टन गेहूं, रादौर में 44305 मीट्रिक टन गेहूं, रणजीतपुर में 12005 मीट्रिक टन गेहूं, रसूलपुर मंडी में 8511 मीट्रिक टन गेहूं, साढ़ौरा मंडी में 16590 मीट्रिक टन गेहूं, यमुनानगर मंडी में 275 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई, जिसकी खरीद विभिन्न सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें