मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले हर बार नए नए तरीके अपनाते रहते हैं। जिससे उनके ऊपर किसी को शक भी ना हो और तस्करी कर ले जा रहे मादक पदार्थों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने में कामयाब भी हो जाए। छछरौली पुलिस की कार्रवाई में इसी तरह के एक चूरा पोस्त की तस्करी के मामले का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने हिमाचल से आ रहे एक सब्जी के टेंपो को रोक कर चेक किया तो सब्जी की गठरियों के नीचे छुपा कर रखी हुई चूरा पोस्त की दो बोरियां में 40 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने चूरा पोस्त समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना छछरौली प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हिमाचल से एक सब्जी का टेंपो आता है। जिसमें नशीले पदार्थों की तस्करी की जाती है। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर दिनेश के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तीन कोना एम एल वर्मा चौक छछरौली पर नाकाबंदी कर रखी थी। शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे प्रताप नगर की तरफ से एक सब्जी से भरा हुआ टेंपो आ रहा था। जैसे ही टेंपो उनके पास आया तो उन्होंने टेंपो को रोक कर उसकी तलाशी ली तो टेंपू में सब्जियों के नीचे दो बोरी चूरा पोस्त छुपा कर रखी हुई थी। दोनों बोरियों ने भरी हुई चोरा पोस्ट का वजन 40 किलो है। टैंपू में तीन व्यक्ति मौजूद थे जिनमें सचिन निवासी कांसापुर यमुनानगर, सतिंदर व राहुल तिलक नगर यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।