पांसरा के पास फैक्टरी के बाहर ऑटो चालक को अगवा कर कार में लेकर जाकर बुड़िया रोड स्थित ऑफिस में लेकर मारपीट करने के आरोपी फाइनेंसर व उसके एक कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी दो आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस का दावा है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सदर थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि मामले में गुरु कृपा फाइनेंसर बुड़िया निवासी सचिन, बराडा के सुबरी निवासी मनीष कुमार व उनके बाड़ी माजरा निवासी अनिल व एक अन्य के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया गया। नामजद तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य को पकड़ने के लिए पूछताछ व रेड जारी है। बता दें छोटी लाइन संत नगर निवासी यशपाल सिंह ने बताया कि वह ऑटो चलाता था। मधु चौक के पास डीएवी स्कूल के सामने फाइनेंसर से मार्च माह में 8800 रुपये ब्याज पर लिए थे। वह पैसे नहीं दे पाया तो 17 जून को फाइनेंसर के लोग उसका आटो छीन ले गए। अब वह पांसरा के पास एक प्लाइवुड फैक्टरी में मजदूरी करने लगा था। बीते रविवार सुबह जब वह फैक्टरी में था तो फाइनेंसर ने फोन कर उसे बाहर बुलाया और कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे बुड़िया रोड स्थित एक ऑफिस में ले गए। वहां पर दोपहर साढ़े तीन बजे तक उसे डंडों से पीटा। इसकी शिकायत उसने उसी दिन पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने मामले में आरोपी फाइनेंसर समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया था। तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।