फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से मजदूरी करने आया युवक 12.60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग चार साल पहले बिहार से यहां प्लाइवुड की फैक्टरी में मजदूरी करने आए मजदूर को एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने अवैध नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से यहां नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। नशा तस्करी में मुनाफा अच्छा होने पर वह मजदूरी छोड़ नशे की तस्करी काम करने लगा। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

सेल इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक आरोपी शुगर मिल गन्ना यार्ड के पास नशे की तस्करी करने की फिराक में घूम रहा है। सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह की टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट कृषि विभाग के अधिकारी निर्मल सैनी को बुलाया गया। उनके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 12 ग्राम 60 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान बिहार के जिला भोजपुर के गांव बहेया निवासी पवन के नाम से हुई। आरोपी पिछले 4 साल से पुराना हमीदा में किराए के मकान में रह रहा था और प्लाइवुड की फैक्टरी में मजदूरी करता थां। इंचार्ज नेज बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह हमीदा से ही किसी व्यक्ति से नशीले पदार्थ लेता था और आसपास युवाओं को यह नशीले पदार्थ बेचने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें