फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले जारी होगा एरियर : सुमन

Sat, 18 Oct 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सफाईकर्मियों को एरियर के भुगतान की जानकारी देतीं मेयर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वर्ष 2017 से रुका हुआ लगभग सवा छह करोड़ रुपये का एरियर दिवाली से पहले मिलने के आश्वासन पर शुक्रवार को नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने धरना खत्म कर दिया। मेयर सुमन बहमनी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा।
इस पर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा नगर निगम यमुनानगर जगाधरी के कर्मचारियों ने उनका धन्यवाद किया। इससे पहले समान काम समान वेतन का एरियर जारी करवाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में गेट मीटिंग की। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने कर्मचारियों को बताया कि मेयर सुमन बहमनी के मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सफाई कर्मचारियों के एरियर की फाइल की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस कर्मचारी को कितना एरियर दिया जाना है, और कब से यह एरियर रुका हुआ था, इन सभी की जांच कर फाइल को निदेशालय भेजा गया। उन्होंने बताया कि आज या शनिवार को सभी सफाईकर्मियों के 2017 से रुके हुए एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा। बैठक को नगर पालिका कर्मचारी संघ यमुनानगर इकाई के प्रधान पपला, वरिष्ठ उप प्रधान रमेश कुमार टोडरपुर, राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा, जोत सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर मुकेश, बलदीप सिंह तुम्बी, जनक राज, शोरण ढलोड, संजय, श्रीचंद, प्रशांत शिवम, विक्की पारचा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें