फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब कॉलोनी में हथियारबंद युवकों ने मचाया उत्पात

Fri, 02 May 2014 12:53 AM IST
अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। खाली मकान में शराब पीने से मना करने पर हथियारबंद तीस युवकाें ने कैंप क्षेत्र की नवाब कालोनी में वीरवार को जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की महिलाओें और अन्य लोगों से भी मारपीट की और तीन लोगों को घायल कर दिया। युवकोें ने एक मकान में आग लगा दी, इससे घरेलू सामान जल गया। युवकों ने कॉलोनी में खड़ा एक थ्री व्हीलर भी सरियों और डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नवाब कॉलोनी निवासी पुष्पा का कॉलोनी के पीछे भट्ठे के पास भी एक मकान है। यह मकान खाली पड़ा है। इस मकान में रात के समय असामाजिक तत्व शराब पीते हैं और हुड़दंग मचाते हैं। मकान के आसपास रहने वालों ने जब पुष्पा को इस बारे में बताया तो मकान मालकिन और उनके पड़ोस में रहने वालों ने युवकों को मकान में शराब पीने से रोका। इससे नाराज करीब तीस युवक बुधवार रात हाथों में सरिये, डंडे लेकर आए और उन्होंने भट्ठे के आसपास रहने वाले लोगों से गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पा के मकान में रखी चारपाई को आग लगा दी। इसके बाद ये युवक नवाब कालोनी में पहुंचें और यहां भी जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने कालोनी के एक दर्जन से अधिक लोगों के घर के बाहर लगे बिजली के मीटर तोड़ दिए। युवकों ने नवाब कॉलोनी में एक युवती के साथ हाथापाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस हमले से कालोनी में दहशत फैल गई। लोगाें ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले हमलावर वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस के जाने के बाद युवक फिर कॉलोनी में आए और तोड़फोड़ की। रात भर कालोनी के लोग दहशत के साए में रहे।
युवकों ने नवाब कॉलोनी के पीछे रहने वाले नंद कुमार को सरिया मारकर घायल कर दिया। इससे उनके हाथ में फ्रैक्वर हो गया। इसके अलावा धमेंद्र और मोनू को भी सरिये से घायल कर दिया। इसके बाद नवाब कालोनी में आने के बाद कॉलोनी के दीपक, राजेश, चंद्र मोहन, सोनू गुप्ता और अन्य कॉलोनी वासियों के बिजली के मीटर तोड़ दिए और वहां खड़ा एक थ्री व्हीलर भी सरियों और डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। युवकों ने कॉलोनी में रहने वाले प्रवासी मजदूराें के घरों में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

वर्जन-
नवाब कालोनी में की गई तोड़फोड़ की शिकायत आई थी। इलाके के पार्षद का पति चौकी में आया था। उसने दोनों पक्षों में समझौता करवाने और नुक्सान की भरपाई की बात कही है। यदि शुक्रवार दोपहर तक दोनों पक्षों में समझौता ना हुआ तो शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ज्ञानचंद, गांधी नगर चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें