फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में आठ घंटे बत्ती गुल, लोग बेहाल

Fri, 02 May 2014 12:48 AM IST
अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। तकनीकी खराबी की वजह से बुधवार रात बत्ती गुल होने से पूरा बिलासपुर अंधेरे में डूबा रहा। क्षेत्र में बुधवार रात को 11 बजे बिजली कट लगने के बाद, वीरवार सुबह सात बजे ही बिजली आपूर्ति शुरू हुई । बिजली न होने से इनवर्टरों चार्ज नहीं हो सके। इससे सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ी। गर्मी और मच्छरों से बेहाल लोग रातभर बिजना झोलते देखा गया।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अनुसार तकनीकी खराबी की वजह से बुधवार रात 11 बजे बिलासपुर कस्बे की बिजली गुल हो गई। पहले लोगों ने समझा कि रोजमर्रा की तरह बिजली का कट लगा है। जब काफी देर तक बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हुई, तो लोग पावर हाउस पहुंचे। यहां उन्हें पता चला कि तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल हुई है। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने रातभर फाल्ट खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
बिलासपुर के सैनी मोहल्ला निवासी पंडित मेघनाथ शर्मा, निर्मल शर्मा, योगेश शर्मा इत्यादि ने बताया कि बिजली गुल होने से वह रातभर परेशान रहे और सो नहीं सके। बिलासपुर निवासी ओमप्रकाश, राजेंद्र कुमार, विजय कुमार का कहना है कि बिजली गुल होने के बाद जब रात को इनवर्टरों ने जवाब दे दिया, तो घर के बच्चों व बुजुर्गों का गर्मी में हाल बेहाल हो गया। गर्मी से बचाने के लिए रात भर बिजना झोलना पड़ा।
विज्ञापन

बाक्स-
जगाधरी में फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप
जगाधरी का मुखर्जी पार्क फीडर बिजली की तकनीकी खराबी की वजह से सुबह 11 बजकर 50 मिनट से लेकर 12 बजकर 45 मिनट तक ब्रेक डाउन रहा। 55 मिनट तक क्षेत्र की दर्जन भर फैक्टरियों में मजदूरों को खाली बैठे देखा गया। मैटल फैक्टरी संचालक प्रमोद कुमार, राजेश कुमार व कृष्णपाल का कहना है कि बिजली गुल होने पर सबसे ज्यादा दिक्कत गलाई यूनिट्स संचालकों को उठानी पड़ती है। मशीन को गर्म करने के लिए कई घंटे लग जाते हैं।
वर्जन-
बिजली की तकनीकी खराबी के कारण बुधवार रात को बिलासपुर की बिजली गुल हो गई। करीब आठ घंटे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई। बिजली गुल होने से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, एसडीओ,उत्तर हरियाणा बिजली निगम, बिलासपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें