संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता रेलवे स्टेशन के पास स्थित पुरानी सब्जी मंडी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को मॉडल बनाने के लिए सात विषय दिए गए थे। इस दौरान स्थायी कृषि में राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी के अर्चित ने प्रथम स्थान पाया।
स्थायी कृषि वर्ग में दूसरे स्थान पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी की खुशी और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की पूजा तीसरे स्थान पर रही। कचरा प्रबंधन में राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप का जतिन प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सबजी मंडी शिवांगी द्वितीय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की खुशी तृतीय रही।
हरित ऊर्जा विषय में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जीमंडी की भूमि ने पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन के ऑनिक और तीसरे स्थान पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय उमायरा ने पाया। उभरती प्रौद्योगिकियां में शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन का पुनीत कुमार ने पहला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की आंचल ने दूसरा और राजकीय उच्च विद्यालय दड़वा के युवराज ने तीसरा स्थान पाया।
मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी का सचिन प्रथम, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडौली का सुमित कुमार द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर कांबोयन की राची ने तृतीय स्थान पाया।
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप के हेमंत ने पहला, राजकीय माध्यमिक विद्यालय दुसानी की मन्नत ने दूसरा और राजकीय माध्यमिक विद्यालय नंबर नौ की सायमा ने तीसरा स्थान पाया। जल सरंक्षण एवं प्रबंधन में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडौली के दिनेश ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भटौली के मन्नत और राजकीय उच्च दड़वा तीसरे स्थान पर रहे।