फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कामगार कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र

Mon, 02 Feb 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी में हुई बैठक में कांग्रेस के पदाधिकारी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कांग्रेस के जिला शहरी कार्यालय में रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष नरेश मलिक व जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कामगार कर्मचारी कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि सुरजीत सिंह प्रदेश सचिव, ललित तोमर महासचिव, इकबाल सिंह मीडिया इंचार्ज, रमजान उपाध्यक्ष ,राजेंद्र कुमार सचिव रादौर विधान सभा क्षेत्र, रामकिशोर, कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह, सुशील कुमार, जनक राणा आदि को नियुक्त पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर संगठन की प्रदेश सचिव विजय लक्ष्मी पिहोवा, दिलबाग सिंह हिसार प्रदेश महासचिव, महेंद्र सिंह कुरुक्षेत्र प्रदेश महासचिव, रमेश मेहरा भिवानी प्रदेश महासचिव ने अपने विचार रखे। बैठक में जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने सभी से टीम भावना से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच समाज को बांटने की है। इसलिए इससे सभी को चौकस रहने की जरूरत है। इस मौके पर अरविंद मित्तल, बलजिंद्र कुमार, कुलजीत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें