फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इग्नू में प्रवेश लेने के लिए 15 तक करें आवेदन

Wed, 04 Mar 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 मार्च कर दी है। सर्टिफिकेट कार्यक्रमों को छोड़कर डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा और स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में अब विद्यार्थी 15 मार्च तक दाखिला ले सकेंगे।
यह उन विद्यार्थियों के लिए विशेष अवसर है जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे और उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इग्नू का क्षेत्रीय केंद्र करनाल, प्रदेश के 16 जिलों में फैले 34 अध्ययन केंद्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और लचीली शिक्षा प्रदान कर रहा है। ये अध्ययन केंद्र ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग प्रणाली के तहत विद्यार्थी अपने घर के आसपास रहकर पढ़ाई पूरी कर सकते हैं और नजदीकी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं दे सकते हैं। प्रमुख विशेषता यह है कि छात्र स्थानांतरण की स्थिति में अपना क्षेत्रीय या अध्ययन केंद्र बदल सकते हैं, जिससे पढ़ाई बाधित नहीं होती। साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बेहद किफायती शुल्क पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इग्नू उन विद्यार्थियों के लिए भी बेहतर मंच है जो पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग या आईटीआई जैसे तकनीकी कोर्स कर रहे हैं और साथ-साथ स्नातक या डिप्लोमा करना चाहते हैं। ओपन और डिस्टेंस लर्निंग प्रणाली उन्हें अपने समय के अनुसार पढ़ाई करने की सुविधा देती है, जिससे वे नियमित तकनीकी शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा भी प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी बीएएम, बीकॉम एफ और बीएससी एम जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें