फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक समेत पकड़ी खैर की लकड़ी

Wed, 04 Mar 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव ​खिलांवाला में पकड़ी गई बाइक पर छुपाकर लेकर जाई जा रही खैर की लकडी। विभाग
विज्ञापन
प्रतापनगर। खिल्लांवाला के जंगल से काटी खैर की लकड़ी बाइक पर रखकर ले जाई जा रही थी। वन्य प्राणी विभाग की टीम को देखकर आरोपी लकड़ी और बाइक छोड़कर भाग गए। वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक लीलू राम ने बताया मंगलवार की सुबह करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली थी कि खिल्लां वाला के जंगल से खैर की लकड़ी काटकर एक बाइक पर लादकर ले जाया रहा है। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्हें देखकर आरोपी बाइक छोड़कर जंगल में घुस गए। इस पर लकड़ी कब्जे में लेकर बाइक जब्त करने के बाद कार्यालय में खड़ी कर दी गई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें