फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नवोदय विद्यालय की छठी में प्रवेश के लिए 31 तक करें आवेदन

Thu, 23 Jul 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ चुहड़पुरकलां में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। यह प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को विद्यालय में करवाई जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। प्रवेश के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 (अप्रैल 2026 से मार्च 2027) के दौरान जिले के किसी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में पांचवीं में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण व निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हैं। ऐसे में पात्र विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाएं और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें