फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बच्चों को निखारने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 23 Jul 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे डीएसएस, समन्वयक व अन्य। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, शोध कार्य और अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (एनसीएससी) के तहत राज्य स्तरीय अध्यापक प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के बाद जिले में भी विज्ञान अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
पैनोरमा एवं साइंस सेंटर कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला में जिले से विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल, जिला समन्वयक दर्शन लाल, रसायन विज्ञान प्रवक्ता सुमन शर्मा, गणित प्रवक्ता दीपक शर्मा तथा विज्ञान अध्यापक गौरव वालिया ने प्रतिनिधित्व किया। प्रशिक्षमें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की इस वर्ष की थीम, परियोजना निर्माण, अनुसंधान पद्धति, वैज्ञानिक लेखन, शोध निष्कर्षों की प्रस्तुति तथा प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों की विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला समन्वयक दर्शन लाल ने बताया कि यमुनानगर में विज्ञान अध्यापकों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। इसमें राजकीय और निजी विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों को परियोजना तैयार करने, शोध आधारित गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए तैयार करने संबंधी व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस केंद्रीय मंत्रालय का प्रमुख विज्ञान कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, समस्या समाधान क्षमता और शोध के प्रति रुचि विकसित होती है। जिले में इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिला परियोजना अधिकारी केएस संधावा तथा सहायक परियोजना अधिकारी धर्मवीर सिंह खटकड़ संभालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें