जगाधरी। खेल विभाग ने गत वर्ष एक जनवरी से 31 मार्च 2024 तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल उपलब्ध्यिां प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों से नकद पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। ये जानकारी जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि जिन खिलाड़ियों ने जनवरी से 31 मार्च 24 तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पदक प्राप्त किए हैं या उनमें भाग लिया है, वे छात्रवृत्ति व नकद पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। खिलाड़ियों को आवेदन खेल विभाग के कार्यालय में जमा करने होंगे। जिसकी अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी खिलाड़ी के आवेदन नहीं लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बारे में अधिक जानकारी के लिए खेल विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। वेबसाइट पर नकद पुरस्कार योजना के लिए आवेदन पत्र उपलब्ध है। जिसका प्रिंट निकालकर खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी 30 जुलाई से पहले अपने आवेदन कार्यालय में जमा करवा दें।