फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए मांगे आवेदन

Sat, 02 Aug 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। गांव चुहड़पुर कलां के गुलाबगढ़ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए 11वीं में रिक्त स्थानों पर प्रवेश परीक्षा दिया जा रहा है। जिसके लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है।
प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि 11वीं में दाखिले के लिए दसवीं के मेरिट के आधार पर बिना परीक्षा के प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ की वेबसाइट पर जाकर दिए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय में पहुंचकर कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन भी जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं में दाखिले के लिए अभ्यर्थी द्वारा जिले के सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त स्कूल में दसवीं में पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यार्थी का जन्म 01 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच होनी चाहिए। दसवीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्णत: नि:शुल्क, सह-शिक्षा, आवासीय विद्यालय है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि दस अगस्त से पहले अपने बच्चों का ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करवाकर इसका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें