फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला पुरस्कार के लिए आवेदन दो तक

Mon, 25 Nov 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि महिला और बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली इच्छुक महिलाएं दो दिसंबर तक अपने आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला और बाल विकास विभाग यमुनानगर के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51000 रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाली एएनएम एमपीएचडब्ल्यू और नर्स महिला खिलाड़ी सरकारी कर्मचारी सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी को 21-21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने बताया कि पुरस्कार के लिए पात्र अभ्यर्थी दो दिसंबर तक अपने नामांकन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय यमुनानगर में जमा करवा सकती हैं जोकि जिला स्तरीय रिक्मेंट कमेटी संस्तुति के साथ इन नामांकनों को जिला कार्यक्रम अधिकारी, निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग के हरियाणा के कार्यालय को 27 दिसंबर तक भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें