फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई में 26 तक कर सकेंगे आवेदन में संशोधन

Fri, 24 Jul 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नोडल आईटीआई में आवेदन में संशोधन कराने के लिए पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हो गया। वहीं अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन करने 26 जुलाई तक का समय दिया गया गया। दूसरे चरण की वरीयता सूची 28 जुलाई को जारी की जाएगी। यह चरण एक अगस्त तक चलेगा।
जिले की सबसे बड़ी एवं नोडल आईटीआई में काफी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने आवेदन में संशोधन किया। जिन विद्यार्थियों का पहली वरीयता सूची में चयन नहीं हो सका या जो अपने आवेदन में किसी प्रकार का बदलाव करना चाहते हैं, वे रिक्त सीटों को देखते हुए अपने विकल्पों में संशोधन कर सकते हैं। 26 जुलाई के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में जिले की आईटीआई में 340 विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रेडों में दाखिला लिया था। ऐसे में दूसरे चरण से बड़ी संख्या में सीटें भरने की उम्मीद जताई जा रही है। नोडल आईटीआई में कुल 1,348 सीटें हैं। इस बार पांच ट्रेड की सात यूनिट की 264 सीटें प्रक्रिया से बाहर हैं, मैपिंग के बाद यह ट्रेड इसमें शामिल की जाएंगी। पहली वरीयता सूची में 1,084 सीटें अलॉट की गई थी, जिसमें से अब 744 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

तीसरा चरण तीन अगस्त से होगा शुरू : प्राचार्य
नोडल आईटीआई प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के शेड्यूल के अनुसार दाखिला प्रक्रिया का दूसरे चरण के लिए 26 जुलाई तक संशोधन किए जाएंगे। इसके बाद 28 को दूसरी वरीयता सूची जारी की जाएगी। दूसरी सूची में स्थान पाने विद्यार्थियों के दस्तावेजों की 31 जुलाई तक जांच की जाएगी। फीस जमा करने का एक दिन अतिरिक्त मिलेगा और एक अगस्त तक फीस जमा की सकेगी। तीन अगस्त को तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें