फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उचित धाराएं न लगाने पर एसपी से लगाई गुहार

Fri, 17 Apr 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एसपी को दी ​शिकायत दिखाते देवेंद्र राणा। स्वयं - फोटो : Archive
विज्ञापन
यमुनानगर। झगड़े के एक मामले में पुलिस द्वारा उचित धाराएं न लगाए जाने को लेकर पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। नाचरौन निवासी देवेंद्र राणा हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में खंड कार्यक्रम प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने सही कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एसपी को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2025 में वह गांव ऊंचा चंदना में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान गांव दौलतपुर के सरपंच ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला कर दिया। घटना की शिकायत उन्होंने थाना छप्पर में दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करते समय सरकारी कर्मचारी से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने जैसी गंभीर धाराएं शामिल नहीं कीं। देवेंद्र राणा का आरोप है कि मामले में राजनीतिक दबाव के चलते उचित धाराएं नहीं जोड़ी जा रही हैं। संवाद

एसपी को दी शिकायत दिखाते देवेंद्र राणा। स्वयं- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें