बीडीपीओ से जांच न करने की गुहार, देरी का आरोपसंवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुंडाखेड़ा के शेर सिंह व अन्य ने बीडीपीओ बिलासपुर से उनके केस की जांच नहीं करने की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ताओं ने बीडीपीओ बिलासपुर को ही लिखित शिकायत देकर जांच नहीं करने व उनकी शिकायत को वापस डीसी को भेजने की गुहार लगाई है।
शेर सिंह ने आरोप लगाया कि बीडीपीओ आरोपियों के साथ मिले हुए हैं और जानबूझ कर उनके मामले की जांच में देरी की जा रह है। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत करीब सात महीने पहले डीसी के पास से बीडीपीओ बिलासपुर के पास उनके गांव की पूर्व सरपंच के खिलाफ आई हुई है। सात महीने में बीडीपीओ ने कोई जांच नहीं की।