फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्रिकेट के राष्ट्रीय शिविर के लिए आन्या का चयन

Tue, 21 Apr 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राष्ट्रीय ​शिविर में चयन होने के बाद  प्राचार्या के साथ आन्या। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर की हनुमान गेट की महावीर कॉलोनी निवासी आन्या मेहता ने क्रिकेट में जिले का नाम राष्ट्रीयस्तर पर रोशन कर दिया है। क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने वाली आन्या जिले की पहली खिलाड़ी है।
विज्ञापन

आन्या मेहता का चयन 69वीं नेशनल गेम्स में क्रिकेट के राष्ट्रीय शिविर के लिए हुआ है। यह शिविर 28 अप्रैल एक मई तक रोहतक में लगेगा। इसके बाद आन्या राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेंगी। आन्या का चयन स्टेट कमेटी की ओर से पंचकूला में हुए हरियाणा स्कूल स्टेट गेम्स के दौरान खेलते हुए किया गया था। यहां पर आन्या का शानदार खेल देखते हुए पहला उसका चयन रोहतक में ट्रायल के लिए किया गया। यह पिछले वर्ष अक्टूबर के अंत में हुए थे। ट्रायल का अब परिणाम जारी किया गया है। आन्या का चयन होने से उसके स्कूल, एकेडमी और खिलाड़ियों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें