फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चुनाव की घोषणा संग बढ़ी बेचैनी

Wed, 05 Feb 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी और नगरपालिका रादौर के चुनाव को लेकर मंगलवार को चुनाव आयोग की घोषणा से कई नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है। छह दिन बाद नामांकन हैं और अभी तक किसी दल ने निगम मेयर व नगरपालिका चेयरमैन और वार्डों के पार्षद पदों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जिसे अब चुनाव घोषणा होने पर दलों की ओर से तीन-चार दिन में जारी किया जा सकता है।
ऐसे में मेयर, चेयरमैन व वार्डों के पार्षद पदों की टिकट की आस लगाए बैठे दावेदार पसंदीदा दल की सूची में अपना नाम देखने की बेचैनी बढ़ी हुई है। इनमें कई पूर्व व निवर्तमान पार्षद सहित दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल है। कई नेता अपने दल से प्रत्याशी न बनाए जाने पर आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की घोषणा मुताबिक रादौर नगरपालिका और नगर निगम यमुनानगर जगाधरी के चुनाव के लिए 11 फरवरी से नामांकन हैं, जो 17 फरवरी तक होंगे। यानी नामांकन के लिए सात दिन का समय मिला है। कई नेता पहले से अपने दलों से मेयर व पार्षद पदों की टिकट पक्की मानकर दस्तावेज पूरी करने सहित प्रचार-प्रसार शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं अन्य भावी प्रत्याशियों की नामांकन के लिए जरूरी दस्तावेज व शर्तें पूरे करने में दौड़ लग सकती है। ऐसे में मंगलवार को चुनाव घोषणा होते ही कई दावेदार अपने स्तर पर या सगे-संबंधियों या जानकार व सलाहकारों की मदद से दस्तावेज व शर्तें पूरी करने की तैयारी में लग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें