यमुनानगर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन एक सोच नई सोच संस्था के स्वयंसेवकों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। स्वयंसेवकों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाया।
संस्था के संस्थापक शशी गुप्ता ने बताया कि मॉडर्न कॉलोनी, भाटिया नगर, मॉडल टाउन, लाल द्वारा, गुलाब नगर, कमानी चौक तथा यूपीएचसी आजाद नगर, यूपीएचसी आईटीआई, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड क्षेत्र में घरों पर जाकर बच्चों को दवा पिलाई।
आयुष विभाग के आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अजय धीमान ने संस्था के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग जारी रखने की उम्मीद जताई।