फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्पेल-बी प्रतियोगिता में अंशुल को पहला स्थान

Mon, 27 Apr 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय छछरौली में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित छात्राएं। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। राजकीय महाविद्यालय छछरौली में इंग्लिश लैंग्वेज डे, विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस के साथ-साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसके अलावा स्पेल-बी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में अंशुल, अंजलि (बीए तृतीय वर्ष) और आरजू (बीए द्वितीय वर्ष) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के समन्वयक राजबीर और डॉ. रितु ने विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व से अवगत कराते हुए नियमित पढ़ने की आदत विकसित करने पर जोर दिया। अंग्रेजी विभाग की टैगोर लिटरेरी सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक बंसल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

स्पेल-बी प्रतियोगिता में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अंग्रेजी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे आधुनिक समय में सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने छात्रों को भाषा सीखने और निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
प्रो. अशोक बंसल ने कहा कि अंग्रेजी भाषा वैश्विक स्तर पर संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसकी समझ आज के समय में बेहद आवश्यक है। इसी दिन प्लेसमेंट सेल और उद्यमिता विकास (ईडी) सेल के संयुक्त तत्वावधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की आधारभूत जानकारी विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। मेधा फाउंडेशन से आए वक्ता पंकज ने विद्यार्थियों को एआई के मूल सिद्धांतों और इसके बढ़ते उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का असर यह रहा कि लगभग 100 विद्यार्थियों ने 12 घंटे के एआई प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में प्लेसमेंट सेल की समन्वयक प्रतिभा, डॉ. रुचिका, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. लखविंदर, डॉ. परमजीत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें