फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बलाचौर गांव की एक और महिला अस्पताल में भर्ती

Sat, 30 Aug 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पंजेटो गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच करते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बलाचौर गांव में उल्टी-दस्त से हंसराज की मौत होने के बाद शुक्रवार को गांव की 70 वर्षीय पिंकी देवी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें भी उल्टी, दस्त की शिकायत है। कई दिन से स्थानीय डॉक्टर से उपचार चल रहा था। परंतु हालत में सुधार नहीं हुआ। उन्हें सीएचसी छछरौली ले जाया गया, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें उप जिला अस्पताल जगाधरी में रेफर कर दिया गया।
वहीं गांव में उल्टी, दस्त से लोगों की हालत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम ने गांव से पानी के सैंपल लिए और लोगों को दवाई दी गई। बलाचौर के साथ-साथ पंजेटो गांव में भी डॉक्टरों की टीम ने लोगों की जांच की। यहां पर अब हालात सामान्य हो चुले हैं।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गुरदीप सिंह, जेई धर्म सिंह राठी, विनय सांगवान अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे। जहां पर उन्होंने गलियों में गड्ढे खोद कर पानी की लाइनों की जांच की। टीम ने लीलू राम व वीरेंद्र के घर के पास हो रही लीकेज को बंद किया। इस दौरान कई लोगों के अवैध कनेक्शन भी काटे गए।
विज्ञापन

यह कनेक्शन लोगों ने लेकर ऐसे ही छोड़ रखे थे। कुछ कनेक्शन प्लॉटों में किए हुए थे। टीम गांव में जिला परिषद के पूर्व सदस्य राजेश कटारिया के घर पर भी गई। जहां पर उनके परिवार से बीमार सदस्यों का हाल चाल जाना। इसके बाद गांव की चौपाल में कैंप लगाकर लोगों की जांच की गई। एसडीओ गुरदीप सिंह ने बताया कि गांव में अब कोई दिक्कत नहीं है। जहां लीकेज थी उसे ठीक कर दिया गया है। कुछ अवैध कनेक्शन भी काटे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें