फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसान सतनाम हत्याकांड में एक और आरोपी काबू

Mon, 25 May 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव बाल छप्पर में 11 मई की सुबह हुई सतनाम सिंह की हत्या के मामले में अपराध शाखा टू की टीम ने तीसरे आरोपी गांव लबाना निवासी आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने शूटर को वारदात के लिए चोरी की बाइक उपलब्ध कराई थी। पुलिस अब शूटर प्रिंस और विदेश में बैठे साजिशकर्ताओं की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

अपराध शाखा-टू के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि हत्या को अंजाम देने वाला शूटर चोरी की बाइक पर सवार होकर गांव बाल छप्पर पहुंचा था। यह बाइक आरोपी आर्यन ने अपने दोस्तों के कहने पर जिले के ही एक गांव से चोरी की थी। पुलिस के अनुसार आर्यन के दोस्त सारण निवासी इंद्रपाल सिंह और शूटर ने उससे ऐसी बाइक की व्यवस्था करने के लिए कहा था, जिसका सीधा संबंध पुलिस रिकॉर्ड से न जुड़ सके।
पुलिस के अनुसार इसी बाइक पर सवार होकर शूटर ने सुबह सैर पर निकले सतनाम सिंह पर गोलियां बरसाईं ओर मौके से भाग गया। इस मामले में पुलिस पहले ही पंजाब के मोहाली जिले के झुझारनगर निवासी अशोक कुमार व सारण निवासी इंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें