फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नैतिकता व परंपराओं की विश्व में अलग पहचान

Thu, 08 Sep 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
बिलासपुर। शिवालिक हाई स्कूल बिलासपुर में वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दाताराम व विपिन सिंगला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दाताराम ने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा ग्रहण के करने साथ नैतिक मूल्यों को भी नहीं छोड़ना चाहिए। भारतीय नैतिकता और परंपराएं ही विश्व में अलग पहचान रखती हैं। मुख्यध्यापक भूपेंद्र सिंह सोढ़ी ने कहा कि हर छात्र के लिए उसके माता-पिता व अध्यापक आदर्श होते हैं, इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि आदर्श मूल्यों को ग्रहण कर बच्चों का मार्गदर्शन करें। इस अवसर पर स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


स्कूल के बच्चों ने कविता, भाषण, गीद्दा व हरियाणवी नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। दूसरी कक्षा के अंशुल, तीसरी कक्षा की सजना, चौथी कक्षा की हरमन, पांचवीं कक्षा के प्रशांत ने कविता के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। तृप्ति, मिष्ठी, तानिया, अंजलि, सिमरन और खुशी ने हरियाणवी लोकगीत पर नृत्य प्रस्तुत कर हरियाणा की संस्कृति से अवगत कराया। खुशी, अमनदीप, तमन्ना, वसुंधरा ने पंजाबी गिद्दा प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कक्षा दसवीं के छात्रों ने सामाजिक बुराई विषय पर नाटक प्रस्तुत कर जागरूक किया। स्कूल में गत वर्ष अच्छा परिणाम हासिल करने वाले अमनदीप, ज्योति, भावना, तानिया, सलोनी, शिवम, आरती, पारस, प्राची, पंकज, विशा, लविस, तृप्ति, दिपाली को प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर रजनी शर्मा, गुरजीत सिंह, शिवानी, सविता, गीता सहित सभी स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें