फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ठेके पर फायरिंग में अंकित राणा प्रोडक्शन रिमांड पर

Thu, 03 Jul 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। छप्पर थाना पुलिस ने नौ अप्रैल को हरनौल स्थित शराब ठेके पर फायरिंग करने के मामले में ऊंचा चांदना निवासी अंकित राणा को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी प्रमोद वालिया ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि वह ठेके पर फायरिंग की वारदात में शामिल था।
आरोपी अंकित राणा कुछ दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में मारे गए रोमिल वोहरा का साथी है। इससे पहले आरोपी को व्यासपुर में वीजा सेंटर पर हुई फायरिंग के मामले में प्रोडक्शन रिमांड पर लिया जा चुका है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोहाली में हुई फायरिंग में भी था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन


गोलनी गांव निवासी रिंकू राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि तीन साल पहले रंगदारी न देने पर नोनी राणा ने उस पर खेड़ी लक्खा सिंह वाले शराब ठेके पर फायरिंग कराई थी। जिसमें उसका पार्टनर अर्जुन राणा, महावीर व सचिन बाल बाल बच गए थे। इस केस में पुलिस ने काला राणा गैंग के सदस्य संदीप उर्फ लौटा व सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया था।
इसके बाद भी उसे फोन कर कई बार रंगदारी मांगी गई। इसी बीच 26 दिसंबर को खेड़ी लक्खा सिंह में जिम के बाद फायरिंग हुई। जिसमें जिम के बाहर खड़े उसके दोस्त अर्जुन राणा, पंकज मलिक व वीरेंद्र राणा की मौत हो गई। उस दिन वह जिम नहीं गया था, इसलिए वह बच गया था। तब नोनी राणा ने ही इस हत्याकांड की जिम्मेवारी ली थी।
शिकायत में रिंकू राणा ने बताया था कि उसके व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर 351922289423 से दो काॅल आई। लेकिन उसने नहीं उठाई। बाद में उसे पांच संदेश भेजकर फोन उठाने की धमकी दी गई। इसके बाद करीब पौने 11 बजे फिर से उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को नोनी राणा बताया। आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि तुमने न तो शराब ठेकों में हमारा हिस्सा डाला और न ही रुपये भिजवाए।
विज्ञापन

सलामती चाहते हो तो 50 लाख रुपये तीन दिन के अंदर हमारे साथियों को दे दे। इसके बाद नौ अप्रैल को हरनौल स्थित शराब ठेके पर फायरिंग की गई। इस मामले में थाना छप्पर में केस दर्ज है। इसी केस में पुलिस ने आरोपी अंकित राणा को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें